बदायूं: DM एवं SSP ने उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Budaun, Budaun | Jul 2, 2026 बदायूं के जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।