सिवनी: जिले में कम परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग सख्त, 61 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी
Seoni, Seoni | Apr 9, 2026 सिवनी में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा में कमजोर परिणाम आने पर जिला शिक्षा केन्द्र सिवनी ने सख्ती दिखाते हुए 61 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। गुरुवार को बताया गया कि परीक्षा विश्लेषण में 42 विद्यालयों का कक्षा 5वीं और 19 विद्यालयों का कक्षा 8वीं का परिणाम 40 प्रतिशत या उससे कम पाया गया।