ब्यौहारी: देवी मंदिर के पास अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने कराया नष्ट
ब्यौहारी में देवी मंदिर के समीप अवैध रूप से जमा की गई रेत पर खनिज विभाग ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। टीम ने मौके पर पहुंचकर रेत के भंडारण की जांच की और नियमानुसार उसे नष्ट कराया। अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन एवं भंडारण के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। वीडीओ शुक्रवार शाम 6 बजे सामने आया है।