मोहद्दीपुर क्षेत्र में स्थित एक मकान (मकान नंबर 119, 120) को लेकर पारिवारिक विवाद और अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। प्रार्थी राजीव गुप्ता और संजीव गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,यह संपत्ति उनके पिता प्रेमचन्द्र को उनके पिता द्वारा मिली थी,जिसमें प्रेमचन्द्र और उनके भाई स्व०जगदीश का परिवार निवास करता आ रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि राजेश गुप्ता एवं उनके साथी इस विवादित संपत्ति से बेदखल होने के बावजूद जबरन कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि दिनांक 18 सितंबर 2026 और 24 अक्टूबर 2026 को जे०सी०बी० के माध्यम से राजेश व प्रार्थी पक्ष के बीच उक्त मकान का बाहरी भाग रातों-रात गिरा दिया गया। घटना की सूचना तुरंत मोहद्दीपुर चौकी और स्थानीय थाने को दी गई,लेकिन आरोप है कि स्थानीय पुलिस द्वारा अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। प्रार्थी पक्ष का आरोप है कि पुलिस पीड़ित पक्ष को गुमराह कर रही है और विरोधी पक्ष के प्रभाव में आकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस मामले में प्रार्थी राजीव गुप्ता और संजीव गुप्ता ने संबंधित प्रशासन से न्याय और उचित कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है
#pleaseclubGorakhpurpressvarta
#SNewsliveGorakhpur