सिकंदरा: सिकंदरा कस्बे के नुमाइश मैदान में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन, महिला पहलवानों ने भी दिखाए दांव-पेच
सिकंदरा कस्बे के नुमाइश मैदान में बुधवार शाम करीब चार बजे दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल शुरू होते ही पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती कराई गई। प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्र से पहुंचे पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाए, जिसका सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने जमकर आनंद लिया। दंगल समिति की ओर से क्षेत्र के विख्यात पहलवानों को प्रतियोगिता में आमंत्र