बांसवाड़ा: उमराई गांव स्थित मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में नवरात्रि का आगाज, मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं ने 5 किमी लंबी चुनरी चढ़ाई
शक्ति आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि सोमवार को धूमधाम से शुरू हुआ। बांसवाड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं हर साल की तरह इस साल भी माता को 5 किलोमीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई। मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन और रतलाम से करीब 400 चार पहिया वाहनों का विशाल काफिला बांसवाड़ा पहुंचा।करीब 1500लोगों का यह जत्था रहा।