बांसवाड़ा: शहर के अंबा माता मंदिर में नवरात्रि महोत्सव की तैयारी, 9 दिनों तक मचेगी गरबा की धूम
शहर के अंबा माता मंदिर,कालिका माता मंदिर चौक,डेगली माता चौक आदि मंदिरों में सोमवार से शारदीय नवरात्रि का पर्व बांसवाड़ा जिले में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर रविवार शाम 4:30 बजे तैयारी अब अंतिम दौर में है। सोमवार 22 सितंबर से नवरात्रि प्रारंभ हो रही है, इसके साथ ही बांसवाड़ा जिले में गरबे की धूम भी शुरू हो जाएगी।