बांसवाड़ा: शहर के गोविंद गुरु कॉलेज मैदान में सजने लगा दशहरा मेला, कई झूले लगे और दुकानों का भी हुआ आवंटन
कई नए आकर्षण होंगे इस बार मेले में हर साल की तरह इस साल भी बांसवाड़ा के कॉलेज मैदान में दशहरा मेले का आयोजन हो रहा है। इसको लेकर पिछले दिनों टेंडर किए गए थे, जो विवादों में रहे थे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेले ने आकार लेना शुरू कर दिया। तरह-तरह के झूले और मनोरंजन केंद्र लगाए गए हैं, जहां शहर वासी झूलों का आनंद ले पाएंगें।