धमतरी: छत्तीसगढ़ आदिवासी नगारची गोंडवाना समाज की प्रदेश स्तरीय महासभा सम्पन्न
छत्तीसगढ़ आदिवासी नगारची गोंडवाना समाज की वार्षिक महासभा शहीद वीर नारायण सिंह सामुदायिक भवन में सम्पन्न हुई। महापौर रामू रोहरा ने मुख्य आतिथ्य किया। समाज के उत्थान, शिक्षा, युवा शक्ति और सांस्कृतिक विरासत पर चर्चा हुई। महासभा ने एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।