जगदलपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर में 4 राज्यों के मुख्यमंत्री की बैठक लेंगे, वन मंत्री केदार कश्यप ने दी जानकारी
वन मंत्री केदार कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्ष मध्य क्षेत्र की बैठक बनारस में आयोजित की गई थी , किन्तु बड़े सौभाग्य का विषय है कि इस वर्ष यह बैठक बस्तर में आयोजित की जायेगी । इसकी घोषणा पिछली बैठक के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की थी।