फूलपुुर: इंटरमीडिएट परीक्षा में पहला स्थान पाने वाली महक जायसवाल का विद्यालय में स्वागत किया गया
फूलपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बाबूगंज स्थित बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज की छात्रा महक जायसवाल ने इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।शुक्रवार 12 बजे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित किया।महक जायसवाल 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर्स की सूची में शामिल हुईं।वही विद्यालय में माला पहनाकर स्वागत किया गया।