घोड़ाडोंगरी: सारनी के वार्ड 2 में एक घर मे सांप निकलने से मचा हड़कंप, सर्पमित्र आदिल खान ने किया रेस्क्यू
घोड़ाडोंगरी तहसील के सारनी के वार्ड 2 में मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक घर मे सांप निकलने से हड़कंप मच गया। घर वालों ने सांप निकलने की सूचना सर्पमित्र आदिल खान को दी। सूचना मिलने पर सर्पमित्र आदिल खान मौके पर पहुंचे और इस सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सर्पमित्र आदिल खान ने बताया कि सारनी के वार्ड 2 में एक घर मे सांप निकलने की सूचना मिली थी।