घोड़ाडोंगरी: हर्राढाना में पेड़ से गिरकर व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला अस्पताल रेफर
घोड़ाडोंगरी तहसील के हर्राढाना में मंगलवार शाम करीब 4 बजे पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसके कमर में फैक्चर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार हर्राढाना में पेड़ से गिरकर साहबू नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।