इटारसी: आरपीएफ ने ट्रेन में छूटे गहनों से भरा बैग महिला यात्री को ढूंढकर सौंपा
भोपाल से नर्मदापुरम जा रही एक महिला यात्री के लिए इटारसी आरपीएफ मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे मददगार साबित हुई। ट्रेन में छूटा गहनों से भरा बैग आरपीएफ ने फुर्ती दिखाते हुए कुछ ही घंटों में ढूंढ निकाला और महिला को वापस सौंप दिया। भोपाल की रहने वाली पप्पी योगी 28 अप्रैल को ट्रेन (नंबर 22191) के कोच S-4 में सफर कर रही थीं। जब वे नर्मदापुरम स्टेशन पर उतरीं थीं।