कटकमसांडी: उपायुक्त ने उर्वरक बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, अधिक कीमत व अनियमितता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए
उपायुक्त हेमंत सती ने बुधवार को कालीबाड़ी मार्ग स्थित बीज, यूरिया एवं डीएपी बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उर्वरकों की कालाबाजारी और निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री की शिकायतों की जांच की गई। जांच के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों पर यूरिया और डीएपी अधिक कीमत पर बेचने की शिकायत मिली।