बहराइच: आधारीपुरवा गांव में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान चावल बनाते समय अधेड़ पर गिरा खौलता पानी, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
बहराइच। थाना रिसिया क्षेत्र के आधारीपुरवा गांव में बुधवार सुबह एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हादसा हो गया। चावल उबालते समय खौलता गर्म पानी अधेड़ के शरीर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार आधारीपुरवा निवासी राधेश्याम गुप्ता, खौलते पानी से झुलस गया। इलाज जारी है।