जमुई: मोहनपुर गांव में घर में बकरी घुसने का विरोध करने पर पड़ोसी ने महिला को पीटा, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Oct 4, 2024 मोहनपुर गांव में घर में बकरी घुसने का विरोध करने पर पड़ोसी ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए शुक्रवार की सुबह 7 बजे सदर अस्पताल लाया गया। घायल महिला की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी ओमप्रकाश महतो की 48 वर्ष से पत्नी सावित्री देवी के रूप में की गई है।