नोहर: नोहर फेफाना में एसडीएम राहुल श्रीवास्तव ने 3 घंटे का औचक निरीक्षण किया, मंडी, अस्पताल और विकास कार्यों का लिया जायजा
फेफाना में एसडीएम राहुल श्रीवास्तव का 3 घंटे का औचक निरीक्षण: मंडी,अस्पताल और विकास कार्यों का लिया जायजा बुधवार को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने फेफाना गांव का करीब तीन घंटे तक औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सरकारी विभागों में हलचल मची रही। एसडीएम ने अनाज मंडी, अस्पताल, विद्यालयों और निर्माणाधीन कार्यालय का जायजा लिया