सागर नगर: इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय में कंप्यूटर खराब, इंटरनेट नहीं, मशीनें बंद, लाइब्रेरी में भी किताबें नहीं
इंदिरा गांधी शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र इन दिनों काफी परेशान है इंजीनियरिंग की पढ़ाई में जो छात्रों को फैसिलिटी दी जाना चाहिए वह महाविद्यालय में उपलब्ध नहीं है।छात्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि लेब में जो कंप्यूटर है उनमे से 50% से ज्यादा बिगड़े पड़े हुए हैं साथ ही उनकी पढ़ाई के लिए सबसे जरूरी इंटरनेट है तो उसकी भी व्यवस्था नहीं है।