किशनगंज: दिन में बच्चों से कराते थे रेकी, रात में बोरिंग की केबल चुराते थे; शाहाबाद पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
जानकारी बुधवार शाम 6 बजे मिली शाहाबाद पुलिस ने बोरिंग की केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी दिन में छोटे बच्चों को 10-20 रुपये का लालच देकर खेतों और बोरिंगों की रेकी करवाते थे तथा रात में सुनसान स्थानों पर पहुंचकर केबल काटकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।