नौगढ़: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत नौगढ़ सहित जनपद के थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए
उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुसार पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे जनपद के नौगढ़ सहित सभी थानों पर कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वही पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की अपील की।