अथमलगोला: अथमलगोला पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया
अथमलगोला थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास की घटना में संलिप्त एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम ने