नवाबगंज: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बाराबंकी पहुंचेंगी, कंप्यूटर लैब का करेंगी उद्घाटन; सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
बाराबंकी में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दौरा प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर आवास विकास कॉलोनी स्थित राजकीय बालिका संप्रेक्षण गृह पहुंचेंगी।