अधौरा: अधौरा के डुमरावा पंचायत के कई गांवों का दौरा कर डीडीसी ने किया निरीक्षण
Adhaura, Kaimur | Mar 18, 2025 अधौरा के डुमरावा पंचायत के कई गांवों का डीडीसी ने दौरा कर निरीक्षण किया है। मंगलवार को 4 बजे डीडीसी ज्ञान प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कई गांवों का निरीक्षण किया गया। जहां ग्रामीणों के शिकायत पर आवास का सर्वे करने में रिश्वत लेने का इल्जाम लगाया गया था। डीडीसी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी लिए है।