शामली: शामली में आशा कार्यकत्रियों का धरना जारी, मांगे पूरी न होने तक काम पर वापस नहीं लौटने का किया ऐलान
Shamli, Shamli | Oct 23, 2026 शामली के सीएमओ कार्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा आशा कार्यकत्रियों का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान आशाओं ने ऐलान किया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नही होती, तब तक वें काम पर वापस नही लौटेंगी। आशाओं ने बताया कि बीपीएम की ओर से लगातार उन पर कार्य पर लौटने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से सुनवाई की मांग की है।