खोदावंदपुर: खोदावंदपुर प्रखंड के दुर्गा मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर महा नवमी के दिन खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महा नवमी को लेकर सुबह से ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्सव का माहौल बना रहा।