बेगूसराय: कारगिल भवन में डीएम की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित, कई निर्देश दिए गए
कारगिल विजय सभा भवन में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक मंगलवार की दोपहर 02:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में कृषि, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन, सिंचाई एवं विद्युत विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गयी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये.