फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर प्रखंड मुख्यालय में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया धरना प्रदर्शन
प्रखंड में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सह बांका जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड के डीलरों कृष्णानंद यादव, पुरण मंडल, मुरारी साह, सतीश चंद्र राय, शंकर यादव, नवल किशोर साह, लक्ष्मण साह, अनिल भगत, बद्री प्रसाद यादव, कमलेश्वरी राव आदि ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।