मांट: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मांट के श्री बृज आदर्श इंटर कॉलेज में योग शिविर का आयोजन हुआ
Mat, Mathura | Jun 21, 2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कस्बा माट स्थित श्री ब्रज आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजेश चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति का अनमोल हिस्सा है