चौटाला परिवार ने कसी कमर, करण अर्जुन की जोड़ी पहुँची रेवाड़ी
चौटाला परिवार ने 2029 के चुनाव से पहले कमर कस ली है। इसका जीता जागता उदाहरण आज रेवाड़ी जिले में देखने को मिला।आज रेवाड़ी में करण ओर अर्जुन चौटाला का एक साथ आना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। जहाँ एक तरफ करण चौटाला ने रेवाड़ी हलके के कस्बा धारूहेड़ा में अंकुर दीक्षित के बेटे के कुआं पूजन में पहुंच कर नवजात बच्चे को आशीर्वाद दिया और गांव ढाकिया में सुरेंद्र डूडी की माता के निधन पर शोक प्रकट करने पहुचे। वही दूसरी तरफ रनिया से विधायक अर्जुन चौटाला ने रेवाड़ी जिले के कोसली हल्के के गांव बोहका में युवा सम्मेलन को संबोधित किया। जिले के युवा साथियों ने अर्जुन चौटाला जी का ट्रैक्टर और डीजे के साथ स्वागत किया। युवा सम्मेलन की अध्यक्षता जिले के युवा प्रधान एडवोकेट नीरज डहनवाल ने की। अर्जुन चौटाला ने कहा की बोहका उनका अपना गांव है। चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने हमेशा बोहका के लोगों के साथ बहुत लगाव रखा। अर्जुन चौटाला ने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है। युवा अगर साथ मिलकर मेहनत करेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल की सरकार होगी। परिवार टूटने के सवाल पर उन्होंने कहा की परिवारों का अलग होना परिपाटी रही है लेकिन कौन चौधरी देवीलाल जी की नीतियों का आगे बढ़ा रहा है यह आप लोगों ने देखना है। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने कोसली युवा के हलका प्रधान कृष्ण बोहका के घर पहुंच कर उसकी पीठ थपथपाई।
कार्यक्रम में अर्जुन चौटाला के साथ युवा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी, रेवाड़ी जिले के प्रभारी पूर्व विधायक रणबीर मंदोला, जिला अध्यक्ष डॉ राजपाल यादव, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सम्पत राम डहनवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामकिशन छिल्लर, युवा नेता सर्जन यादव, बावल हल्का प्रधान सुमेर सरपंच, कोसली हल्का प्रधान कुलदीप यादव, रेवाड़ी हल्का प्रधान वरुण गांधी, प्रदेश प्रवक्ता राजवंत डहिनवाल, अमित सिहाग सरपंच बोहका, लीगल सेल के जिला प्रधान सतीश यादव, युवा नेता ललित टिकला, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला प्रधान सतपाल यादव, किसान सेल के जिला प्रधान सवाचंद नंबरदार, भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला प्रधान कैप्टन रतन सिंह, युवा बावल हल्का प्रधान सचिन झाबुआ, युवा कोसली हल्का प्रधान कृष्ण कुमार, वीरेंद्र झाड़ौदा, विजय सिंह बणिपुर, राजू टीकला, बबलू बेरली, एल्विस यादव, सतीश सुरखपुर, रमेश यादव, एडवोकेट विजय यादव, हितेश रंगा, भागीरथ यादव, बिट्टू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Rewari, Rewari | Nov 17, 2026