जबलपुर: वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन, CMHO कार्यालय के बाहर की नारेबाजी
जबलपुर में वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। मध्य प्रदेश संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी आउटसोर्स संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे कर्मचारियों का कहन