Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 148 परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट आवंटित केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बोले गरीबों को बसाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता फरीदाबाद। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत फरीदाबाद जिले के फतेहपुर बिलौच गांव में 148 पात्र लाभार्थियों को 100-100 गज के प्लॉट की रजिस्ट्री वितरित की गई। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने लाभार्थियों को प्लॉट आवंटित किए। योजना का लाभ उन परिवारों को दिया गया जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है और जिनके पास न तो पक्का मकान है और न ही अपनी जमीन। कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आवासीय सुरक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई चरणों में पात्र लाभार्थियों को प्लॉट आवंटित किए जा चुके हैं और सरकार गरीब परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए लगातार काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि देशभर में अब तक 4 करोड़ से अधिक लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन मकानों में बिजली, पानी, सीवर और एलपीजी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। उनके अनुसार गरीब कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पिछले 12 वर्षों में अनेक योजनाओं को धरातल पर उतारकर लागू किया गया है। एसआईआर को लेकर विपक्ष की आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि मतदाता सूची को सही और अद्यतन रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं का निधन हो चुका है या जो अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके हैं, उनके नामों में आवश्यक संशोधन करना चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र और निवासरत मतदाताओं का नाम सूची से नहीं हटाया जाएगा। फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी को हटाए जाने के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को उजाड़ने नहीं बल्कि बसाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनेक अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने का कार्य किया गया है। हालांकि, यदि किसी बड़ी विकास परियोजना के रास्ते में सरकारी भूमि पर बसी कॉलोनी आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाती है और प्रभावित लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था भी सरकार द्वारा सुनिश्चित की जाती है। #shortsreels #palwal_club #shortsvideos #HaryanaNews #palwal #faridabad #BJP4IND #shorts #shortsfeed #shortstory #NewsUpdate #today

Gurgaon, Gurugram | Jun 15, 2026

MORE NEWS