हुज़ूर: भोपाल के कोलार इलाके में फिटनेस इंफ्लूएंसर ने किया सुसाइड, पुलिस ने की जांच शुरू
Huzur, Bhopal | Mar 19, 2024 भोपाल के कोलार इलाके में फिटनेस इंफ्लूएंसर ने सुसाइड कर लिया। राजस्थान के बाड़मेर का रहने वाला दुर्गजीत सिंहआर्य मध्यप्रदेश के अमरकंटक में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था। वह 14 मार्च को भोपाल में रहने वाले अपने एक दोस्त से मिलने आया था। अगले दिन उसका दोस्त होली मनाने अपने घर चला गया। तब से वह अकेला रह रहा था। 18 मार्च की रात उसने फांसी लगा ली|