हुज़ूर: लोकसभा चुनाव के लिए ट्रेनिंग का दौर शुरू, भोपाल में बुधवार को सेक्टर अधिकारियों की होगी ट्रेनिंग
Huzur, Bhopal | Mar 19, 2024 लोकसभा चुनाव के चलते भोपाल में अधिकारी-कर्मचारियों की ट्रेनिंग का दौर शुरू हो गया है। आज एमसीएमसी कमेटी की ट्रेनिंग रखी गई, जबकि कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रमसिंह ने सभी नोडल अधिकारियों की कलेक्ट्रेट में मीटिंग ली। बुधवार यानी कल टीटी नगर स्थित समन्वय भवन में सेक्टर अधिकारियों को चुनावी ट्रेनिंग दी जाएगी।