देवबंद: पुलिस ने रणसुरा नहर पुल के पास से नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, चार दिन से था फरार
कोतवाली देवबंद पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में चार दिन से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म करने और पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 8 जुलाई को देवबंद थाने में संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।