आरा: हरिगांव के तारकेश्वर कॉलेज ऑफ एजुकेशन में कवि सम्मेलन और मोटिवेशनल स्पीच का आयोजन, गुरु रहमान भी रहे मौजूद
Arrah, Bhojpur | Jul 26, 2026 हरिगांव स्थित तारकेश्वर नारायण अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 25 जुलाई को “Motivational Speech cum Kavi Sammelan–2026” का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण मुरारी अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. राहुल कुमार पाण्डेय एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर गुरु रहमान मौजूद रहे।