हुज़ूर: देश के पहले CM बने डॉ. मोहन यादव, काफिले में शामिल की EV कार
Huzur, Bhopal | Jun 3, 2026 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल कर नया संदेश दिया है। वे देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जिन्होंने अपने सरकारी काफिले में EV कार को जगह दी है। मुख्यमंत्री ने 3 जून को महिंद्रा कंपनी की XEV 9e इलेक्ट्रिक कार से मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर तक सफर किया|