पिछोर: भौंती पुलिस ने 16 जून को हुई प्रभान सिंह लोधी की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
शिवपुरी थाना भौंती पुलिस ने प्रभान सिंह लोधी हत्याकांड के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार लगभग शाम 6:00 बजे मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।