गोरखपुर: दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस में खिड़कियों के टूटे शीशे, यात्री दहशत में
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस में खिड़कियों के टूटे शीशे मिलने से यात्रियों में दहशत का माहौल दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि ट्रेन की स्लीपर से लेकर अन्य बोगियों तक कई खिड़कियों के शीशे टूटे हुए थे। कुछ खिड़कियों से शीशे पूरी तरह गायब थे, जबकि कई में सिर्फ एक तरफ का शीशा लगा मिला। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन जब अमृतसर से रवाना हुई,