जगाधरी: गुगलो गांव के बाहर बनी दूध की डेयरी में बेसट्यूब और मोबाईल लेकर चोर फरार, घटना सीसीटीवी कैमरे में क़ैद,मामला दर्ज
गुगलो गांव के बाहर बनी दूध की डेयरी में से चोरी का एक मामला सामने आया है । घटना सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई है । दिनेश ने पुलिस को बताया कि 9 अगस्त की रात्रि को हमारी दूध की डेयरी में चोरी हो गई । चोर दरवाजे की कुंडी खोलकर बेसट्यूब और मोबाईल फ़ोन लेकर फरार हो गया । जिसके बाद चोर को ढूढने का प्रयास किया लेकिन चोर का कोइ अता पता नहीं चला ।