उतरौला: उतरौला के ग्राम मोहनजोत-मटेरिया कर्मा से कांवड़ लेकर निकले श्रद्धालु, सिंगारजोत घाट से पवित्र जल भरकर पैदल यात्रा करते
उतरौला (बलरामपुर) श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए उतरौला तहसील क्षेत्र श्रद्धा और आस्था के रंग में सराबोर दिखा। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में स्थित शिवालयों में सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी तांता लगा रहा। भक्तों ने जल और दूध से शिवलिंग का अभिषेक कर भोलेनाथ से सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की।