उतरौला: सादुल्लाह नगर में लकड़ी व्यापारियों द्वारा लकड़ी के बोट को सड़क किनारे रखने से दुर्घटना की संभावना बढ़ी
*लकड़ी व्यापारियों के अतिक्रमण से सड़क पर खतरा, ग्रामीणों ने उठाई आवाज* सादुल्लानगर/बलरामपुर।सादुल्लानगर-गैडास बुजुर्ग मार्ग पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। धर्म कांटे के पास लकड़ी व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण इलाकों से लाई गई लकड़ी को व्यापारी सड़क किनारे पटरियों पर जमा कर रहे हैं