रायडीह: लीची तोड़ते समय पेड़ से गिरा किसान, जांघ की हड्डी टूटी
Raidih, Gumla | May 30, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के बांसडीह कोनाटोली निवासी मधु प्रधान (53 वर्ष) शनिवार को अपने बागान में लीची तोड़ने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मधु प्रधान गुमला बाजार में बेचने के लिए अपने बगीचे से लीची तोड़ रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 11:30 बजे पेड़ पर चढ़े हुए उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े।