झांसी: बिजौली पुलिस ने डगरिया तिराहे से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर किया परिजनों के शुपुर्द
Jhansi, Jhansi | Mar 23, 2024 अमूमन पुलिस पर हमेशा अमानवीय व्यवहार करने के आरोप लगते रहते हैं। लेकिन विगत कुछ वर्षों से पुलिस का मानवीय चेहरा भी सामने आ रहा है। जिसमे बिजौली पुलिस ने जब डगरिया तिराहा से संदिग्ध हालात में रमेश कुशवाहा को पकड़ा तो उसकी मानसिक हालत ठीक न होने के साथ वह कई दिनों से भूखा भी था जिससे उसकी हालत और दयनीय हो गई थी। पुलिस ने व्यक्ति को परिजनों के शुपुर्द कर दिया।