सुल्तानगंज: गर्मी सीजन 2026-27 में किसानों को मिलेगा अनुदानित बीज
प्रखंड क्षेत्र में किसानों को राहत और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सुल्तानगंज प्रखंड कार्यालय स्थित ई किसान भवन में प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम राज द्वारा गर्मी सीजन 2026-27 के तहत बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों किसानों को अनुदानित दरों पर बीज उपलब्ध कराए गए। इस दौरान 93 किसानों को कुल 1248 किलो मक्का बीज दिया गय