धार: धार में बस स्टैंड-मोहन टॉकीज रोड 18 मीटर चौड़ी होगी, तकनीकी स्वीकृति मिली, बार-बार लगने वाले जाम से मिलेगी निजात
Dhar, Dhar | Dec 14, 2024 धार के घोड़ा चौपाटी, मोहन टॉकीज, पुराना डिपो परिसर और पाटीदार चौराहा से बस स्टैंड क्षेत्र की सूरत बदलने लगी है। नगर पालिका ने बताया कि यहां पर डेवलपमेंट का काम तेजी से चल रहा है। इस क्षेत्र में बार-बार जाम लगने और संकरी सड़क की समस्या से निजात भी मिलेगा।