विद्यापति नगर: मड़वा गोपालपुर से दो साल से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई के बाद भेजा गया जेल
विद्यापतिनगर थाना पुलिस ने वर्ष 2023 के एक चोरी मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार कांड संख्या 131/23, धारा 461/379 एवं 411 के तहत दर्ज मामले में अंकित कुमार, पिता मुन्ना भगत, निवासी मड़वा गोपालपुर लंबे समय से फरार था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।