शिवपुरी नगर: सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी: पुलिस और NHAI ने ब्लैक स्पॉट्स का किया मुआयना
शिवपुरी जिले के नेशनल हाईवे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में आज दिनांक 10 मई 2026 को दोपहर 2 बजे यातायात पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की संयुक्त टीम ने विभिन्न संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। इस संयुक्त टीम ने खूबत घाटी ब्लैक स्पॉट, कटमई तिराहा, नोहरी रेलवे ओवरब्रिज