बिजनौर: अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने डॉग स्क्वायड की टीम के साथ शहर में शॉपिंग मॉल बस स्टैंड आदि जगहों पर चलाया चेकिंग विशेष अभियान
Bijnor, Bijnor | Aug 15, 2024 बिजनौर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव वाजपेई ने शहर के मुख्य चौराहों सभी शॉपिंग मॉल रोडवेज बस स्टैंड आदि जगहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। डॉग स्क्वायड की टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। तथा सभी संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग की गई। ताकि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले में शांति व्यवस्था कायम रहे।