मधेपुरा: मधेपुरा में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए हुई बैठक
मधेपुरा में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए शनिवार को मधेपुरा में जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक का आयोजित की गई। बैठक में बिहार प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारियों जितेंद्र झा, मो. इरफान आलम के साथ ही कांग्रेस कनेक्ट सेंटर के प्रभारी और सुपौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मिन्नत रहमान एवं पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया।